दोस्तो, हम जानते हैं कि पढ़ाई से बचा आपका सारा समय इंटरनेट पर ऑनलाइन गेम्स खेलने में ही बीतता है। इसीलिए आज हम तुम्हारे लिए लेकर आए हैं कुछ खास ऑनलाइन गेम्स। वैसे तो ढेरों ऐसी वेबसाइट्स हैं, जहां पर तुम ऑनलाइन गेम्स खेल सकते हो, लेकिन सोशल नेटवर्किग साइट्स पर गेम्स खेलने का मजा ही कुछ और है। यहां पर दोस्तों से गपशप तो होती ही है, साथ ही गेम्स का मजा भी आता है। ऐसे ही कुछ ऑनलाइन गेम्स के बारे में बता रहे हैं दिगपाल सिंह।